लाइसेंसी बंदूक का सत्यापन प्रक्रिया पुलिस ने किया शुरू, दंडाधिकारी के उपस्थिति में लाइसेंसी शस्त्रों का थाना में हो रहा है जांच।
लाइसेंसी बंदूक का सत्यापन प्रक्रिया पुलिस ने किया शुरू, दंडाधिकारी के उपस्थिति में लाइसेंसी शस्त्रों का थाना में हो रहा है जांच।
लाइसेंसी बंदूक का सत्यापन प्रक्रिया पुलिस ने किया शुरू, दंडाधिकारी के उपस्थिति में लाइसेंसी शस्त्रों का थाना में हो रहा है जांच।
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
बिरौल पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र में लाइसेंसी बंदूक धारकों को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से, पुलिस विभाग ने सभी बंदूक लाइसेंस धारकों को अपने-अपने शस्त्रों के साथ सत्यापन के लिए पुलिस स्टेशन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जारी किए गए नोटिस में, संबंधित थानाध्यक्षों ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि अपने शस्त्रों का सत्यापन प्रक्रिय अनिवार्य है। इसका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देने के लिए लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग न हो। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस में सभी बंदूक धारकों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने लाइसेंस और हथियार के साथ बिरौल थाना में पहुंचने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो भी बंदूक धारक इस नोटिस का पालन नहीं करेंगे और सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें उनके बंदूक लाइसेंस का निलंबन या रद्द करना भी शामिल है। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में बंदूक धारकों से अपने शस्त्रों का सत्यापन कराने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस को सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लाइसेंसी बंदूक धारकों की संख्या तीन दर्जन से अधिक है। इनमें से कुछ ने अपना बंदूक थाना में जमा कर दिया है और कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी है। शेष बचे लाइसेंसी बंदूक धारकों को अपने शस्त्रों का सत्यापन कराने को कहा गया है। नोटिस के बाद लोग अपने शस्त्रों का सत्यापन कराने हेतु थाना आने लगे हैं। शस्त्रों का सत्यापन दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी आदित्य शंकर के मौजूदगी में किया जा रहा है। मौके पर पुअनि केशरी नंदन मौजूद थे।