कुशेश्वरस्थान मंदिर के चंद्रकूप में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया नया 3 HP का मोटर।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

कुशेश्वरस्थान, (दरभंगा)। प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्य किया गया। मंदिर के चंद्रकूप में एक नया 3 हॉर्सपावर का मोटर स्थापित किया गया है। यह जानकारी एसडीओ उमेश कुमार भारती द्वारा साझा की गई है। एसडीओ श्री भारती ने बताया कि यहां पुर्व में लगे मोटर अक्सर खबर हो जाता था, इस नए मोटर लगाने का उद्देश्य चंद्रकूप से पानी की आपूर्ति को बेहतर बनाना है, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी दिशा में यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन श्रद्धालुओं से उनकी राय और सुझावों का स्वागत करता है ताकि सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।चंद्रकूप मंदिर परिसर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां पानी की सुचारू व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक है। नए मोटर लगाने से इस दिशा में निश्चित रूप से सुधार आएगा।