दरभंगा जिला के विभिन्न थाना परिसर में शांति समिति बैठक का किया गया आयोजन 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में आज  बिरौल थाना,केवटी थाना , नेहरा थाना, मोरो थाना, अलीनगर थाना, कमतौल थाना, विश्वविद्यालय थाना, रैयाम थाना, भालपट्टी थाना, कोतवाली थाना एवं बहेड़ा थाना के द्वारा थाना परिसर में ईद, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति , जुलूस लाइसेंसधारी , जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए।