लहेरियासराय पब्लिक स्कूल में विद्यालय पत्रिका “बेदार्पण”का हुआ विमोचन ,बच्चों की छिपी प्रतिभा में इस पत्रिका का होगा बड़ा योगदान।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा,विधि संवाददाता/

लहेरियासराय पब्लिक स्कूल में विद्यालय पत्रिका “वेदार्पण”का विमोचन शनिवार को एम . एल.एस. एम.के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ दयानंद झा, विद्यालय के निदेशक विशाल गौरव ,विद्यालय के चेयरमैन लालमोहन झा ,विद्यालय के सचिव डॉ रमन जी चौधरी, विद्यालय के प्राचार्य वागीश कुमार झा एवं रश्मि झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छात्रा ,सोनाली झा,साक्षी प्रिया,राज नंदिनी, राशिका एवं सौम्या के द्वारा स्वागत गान से किया गया।आगत अतिथियों को विद्यालय के प्राचार्य वागीश कुमार झा,उपप्राचार्य नितिन कुमार एवं शिक्षक मितेश कुमार के द्वारा पाग़ चादर एवं मोमेंटो से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ दयानंद झा ने कहा कि हरेक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को पत्रिका का प्रकाशन हर वर्ष करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चों में लिखने ,पढ़ने ,चित्र कला एवं आर्ट एंड क्राफ्ट की क्षमता होती है।लेकिन बच्चों को इस तरह का प्लेटफॉर्म नहीं मिलता है , जिससे बच्चे अपनी छिपी हुई प्रतिभा को प्रदर्शित कर सके।निदेशक विशाल गौरव ने कहा कि अब फिर से बच्चों को किताब की ओर उन्मुख होना पड़ेगा। क्योंकि सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से सीमित ज्ञान ही मिल पता है।वृहद एवं विस्तृत ज्ञान के लिए पुस्तक का अध्ययन अनिवार्य है।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ लाल मोहन झा ने एडिटोरियल बोर्ड के सदस्यों को धन्यवाद दिया कि विभिन्न प्रतिभाओं को संकलित कर पत्रिका में समायोजन करने का प्रयास किया गया है।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अनुष्का कर्ण ने किया।मौके पर विद्यालय के शिक्षक, ,चंद्रभूषण मिथलेश दीपश्रय,सुरभि,नीति, प्रिया,शांभवी,साक्षी, सोनिया आदि ने आयोजन में सहयोग किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जूनियर संकाय की प्राचार्या रश्मि झा ने किया।