एयर इंडिया एयरलाइंस के साथ डिज्नीलैंड का शुभारंभ,सिंगापुर वैलीथीम बना आकर्षण का केंद्र।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :

शिवधारा चौक पर आरंभ बिजनेस एंड मार्केटिंग के द्वारा आयोजित एयर इंडिया डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ दरभंगा की महापौर अंजुम आरा ने फीता काट कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद शीवगदुल्लाह उर्फ डब्बू खान भी मौजूद रहे।उद्घाटन के बाद महापौर अंजुम आरा ने कहा कि ईद और रामनवमीं के पावन मोके पर लगे इस डिजनीलैंड मेला का आयोजन दरभंगा वासियों के लिए नई सौगात लाया है। पूर्व पार्षद डब्बू खान ने कहा की यहां हवाई यात्रा बच्चों को खूब पसंद आएगी। आरंभ बिजनेस एंड मार्केटिंग के आयोजक विक्की पाण्डेय एवं नित्यानंद सिंह ने बताया कि इस बार मेला का मुख्य आकर्षण में एयर इंडिया एयरलाइंस गेट के साथ पहली बार दरभंगा में सुनामी झूला और फिश बी झुला है। अन्य झूला के रूप में रेंजर झूला,टोरा टोरा,ब्रेक डांस,टॉय ट्रेन,ड्रैगन,रशियन झूला मिकी माउस,वॉल वंशी,किड्स राइड्स भी है । मेले में आकर्षक रूप से युवकों के लिए विशेष प्रकार की सेल्फी जोन बनाई गई है जो सिडनी वैली थीम पर है।इस मेले में मनोरंजन के साथ-साथ त्योहार के लिए जमकर खरीदारी भी लोग कर सकेंगे। मेले में मुख्य रूप से राजस्थानी अचार,जयपुरी अचार,चूरन, सहारनपुर के फर्नीचर के साथ महिलाओं से संबंधित हर प्रकार के सौंदर्य उपयोगी सामान उपलब्ध है। मेला के प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि पहली बार लोग यहां सुनामी झूला का आनन्द ले सकेंगे। श्री सिंह ने यह भी बताया कि आज के दौर में बच्चों में सामाजिक सांस्कृतिक समझ को विकसित करने के लिए परिवार बच्चों के साथ मेला जरूर देखने जाना चाहिए। मेला के प्रबंधक ने बताया कि प्रवेश करने के साथ ही लोगों में रोमांच भर जायेगा।महिलाओं के लिए ज्वेलरी आइटम,राजस्थानी कंगन मुंबई के फैंसी चप्पल जूते पर और अन्य जरूरत के समान यहां किफायती दाम पर मिलेंगे। खरीदारी करने के साथ-साथ खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है। भारतीय व्यंजन एवं चाइनीज फास्ट फूड के साथ भेलपुरी,पाव भाजी,पॉपकॉर्न,कोल्ड ड्रिंक,आइसक्रीम,पेस्टीज आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। मेला टीम के अभिषेक सिंह ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ-साथ लेडिस कांस्टेबल,लेडिज एवं जेंट्स बाउंसर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गई है। मेला रोजाना 3:00 बजे से रात्रि के 10:00 बजे तक चलेंगे ।