कटिहार में पुलिस ने शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के होटल आराम बोर्डिंग और होटल ओम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इन होटलों में शराब पार्टी चल रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कई ब्रांडेड शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

ईद और रामनवमी के मद्देनजर कटिहार पुलिस होटलों में विशेष तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस के पहुंचते ही होटलों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

होटल में कर रहे थे शराब पार्टी

एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे होटल में शराब पार्टी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराबबंदी कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।