ईद ,चैती छठ, दुर्गापूजा,और रामनवमी को लेकर जिला शांति समिति की बैठक
दस्तक 7मीडिया दरभंगा /
समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिला दण्डाधिकारी,दरभंगा श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में ईद ,चैती छठ,रामनवमी जुलूस, एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
*जिला शांति समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा त्योहार और पर्व के दौरान महत्वपूर्ण स्थलों पर चिकित्सक दलों की प्रतिनियुक्ति, झांकी का विषय-वस्तु, पोस्टर, स्लोगन इत्यादि की जाँच करवाने,बिजली के लटके तारों को ठीक करने, असामाजिक और शरारती तत्वों पर नजर रखने,अखाड़ा मिलान स्थल राम जानकी मंदिर, नाका नंबर-05 पर पुलिस बल की विशेष व्यवस्था रखने,नाका नंबर- 05 के सड़क की वाहनों के लिए अलग रुट की व्यवस्था करने, मेडिकल किट्स उपलब्ध करवाने, ट्राफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने,लहेरियासराय टावर,लोहिया चौक, दरभंगा टावर, नाका नंबर-05 पर नगर निगम द्वारा प्रकाश की विशेष व्यवस्था करवाने,सड़क की साफ-सफाई एवं प्रमुख स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था करवाने इत्यादि का सुझाव दिया गया*।
जिला दण्डाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों को कहा कि समितियाँ झांकी के विषय वस्तु और स्लोगन को खुद देख लें,उसमें ऐसी कोई बात न हो जिससे दूसरे की भावना आहत हो।
