मुस्कान कुमारी ने 5 विषय में डिस्टिंक्शन मार्क्स ला कर इलाके का नाम रौशन किया

हायाघाट संवाददाता, शिवनाथ चौधरी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा : विशनपुर निवासी नवीन कुमार चौधरी एवं अनुपम कुमारी की पुत्री मुस्कान कुमारी ने इंटर साइंस में 445 अंक ला कर इलाके का नाम रौशन किया हें।

मुस्कान ने सभी पांच विषय में डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। पल्स टू उच्च विद्यालय आनंदपुर की छात्रा मुस्कान ने अच्छा अंक ला कर प्रशंसनीय काम किया है.मुस्कान के सफलता पर उसके ग्रामीण और शिक्षकों ने शुभकामना दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। मुस्कान के पिता स्वरोजगार करते है वहीं मां अनुपम कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है। मुस्कान ने आगे बताई कि वह कड़ी मेहनत कर डाक्टर बनना चाहती है।