दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से मिले भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष।

दस्तक7मिडिया, दिल्ली।

भाजपा किसान मोर्चा, दरभंगा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह दिल्ली में मिले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष से। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में दोनों की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि भाजपा जैसे विशाल परिवार का सदस्य और कार्यकर्ता होने पर गर्व महसूस होता है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी से मिले मार्गदर्शन और उनका सान्निध्य प्राप्त होना मेरे लिए उपलब्धि के समान है।

श्री बीएल संतोष जी ने जिस सहज भाव से बातचीत की और अपना आशीर्वाद प्रदान किया, ये मेरे लिए अभिभूत करने वाला क्षण था। इस अवसर पर श्री बीएल संतोष जी ने कहा…किसान देश की आत्मा है और किसान हित में केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरुक करें ताकि सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे किसानों को भी इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। अपने दिल्ली प्रवास में संजय सिंह पप्पू सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी श्री विनोद तावड़े से भी मुलाकात किया।