वेब मीडिया ने डिजिटल मीडिया को 134 रनों से और आकाशवाणी ने प्रेस इलेवन को 10 विकेट से पीटकर सेमीफाइनल में बनाई जगह,

27 मार्च को पहले लीग मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और दैनिक भास्कर एवं दूसरे लीग मैच में राष्ट्रीय सहारा और इनसाइट मिथिला होंगे आमने-सामने

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

डॉ नागेंद्र झा स्टेडियम में चल रहे 18वें प्रमंडलीय मीडिया कप के पांचवें दिन यानी बुधवार को दो लीग मैच खेले गए। पहले लीग मैच में वेब मीडिया ने डिजिटल मीडिया को 134 रनों से और दूसरे लीग मैच में आकाशवाणी ने प्रेस इलेवन को 10 विकेट से पीट कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बुधवार को पहले मैच में
वेब मीडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वेब मीडिया की टीम ने 20 ओवर खेल कर 9 विकेट के नुकसान पर पहाड़ जैसा 180 रनों का स्कोर खड़ा किया। इनके जवाब में उतरी डिजिटल मीडिया की टीम ने वेब मीडिया के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आते हुए 9 ओवरों में ही मात्र 46 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार वेब मीडिया ने डिजिटल मीडिया को 134 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वेब मीडिया की ओर से सोमू ने 68, सौरभ ने 28 और राघव ने 24 रनों का योगदान दिया। डिजिटल मीडिया की ओर से वीरेंद्र प्रसाद ने दो विकेट अपने नाम किए। डिजिटल मीडिया की ओर से ऋषि ने 18 रनों का योगदान दिया। वेब मीडिया की ओर से सौरभ ने तीन, राघव ने दो, एम राजा, सुमित और धीरेंद्र ने एक-एक बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजने का काम किया। वहीं दूसरे लीग मैच में प्रेस इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में महज 49 रनों पर ऑलआउट हो गई। आकाशवाणी की ओर से अविनाश, विकास और राकेश नंदन ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। आकाशवाणी की टीम ने महज 4 ओवरों में ही 50 रन बनाकर प्रेस इलेवन को 10 विकेटों से हराकर सेमीफाइनल में धमाकेदार रूप से जगह बनाई। दोनों टीमों का मुकाबला सेमीफाइनल में फुल ए से सेमीफाइनल में जगह बनाई दोनों टीमों से 28 मार्च को मुकाबला होगा।
मालूम हो कि 27 मार्च को भी मीडिया कप में दो लीग मैचों का आयोजन किया जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पहले लीग मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और दैनिक भास्कर एवं दूसरे लीग मैच में राष्ट्रीय सहारा और इनसाइट मिथिला आमने-सामने होंगे।