एसडीओ उमेश कुमार भारती ने भुभोल में कोशी नदी पर निर्माणाधीन बांध का किया निरीक्षण। निर्माण कार्य,की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों का गंभीरता से किया निरीक्षण।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता,
दरभंगा।
किरतपुर (बिरौल), किरतपुर प्रखंड के भुभोल में कोशी नदी पर निर्माणाधीन बांध का अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बांध के निर्माण की गुणवत्ता,निर्माण कार्य की गति,सुरक्षा मानकों का पालन तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं आदि का गंभीरता से निरीक्षण किया। एसडीओ ने उपस्थित संवेदक को निर्देश दिया कि वे निर्माण कार्य को समय पर पूरा करें और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। मालूम हो कि किरतपुर में हाल ही में आई बाढ़ के कारण भुभौल के पास कोशी नदी का पश्चिमी तटबंध टूट गया था। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तटबंध की मरम्मत का काम शुरू किया है।
इस बांध का मरम्मती कोशी नदी के कटाव को रोकने और बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। यह बांध स्थानीय लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी भूमि और घरों को बाढ़ से बचाता है।
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर अवैध संबंध का आरोप; मायके वालों ने कहा- बेटी को प्रताड़ित करता था दामाद।
दरभंगा-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा में एक मासूम बच्ची की हुई मौत, दरभंगा केशरी बस के चालक ओवरटेक के चक्कर में बच्ची को मार दी टक्कर।