एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं अपराधी के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। घटना में प्रयुक्त की गई हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। सत्संग के दौरान पुलिस की भी तैनाती थी, लेकिन पुलिस के जवान ने त्वरित कार्रवाई क्यों नहीं किए इसको लेकर भी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पत्नी का कहना है कि उसका कोई नहीं है इस दुनिया में। पति भी चला गया। अब खून के बदले खून का इंसाफ पत्नी मांग रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। उधर जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोराडीह क्षेत्र में नौकरी करने वाले और आम लोग काफी परेशान रहे।
