कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व शिक्षक की हुई हत्या के मामले में दो देशी कट्टा ,चार कारतूस के साथ सात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,बिरौल के एसडीपीओ और उनकी टीम ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को दबोचा ,पुलिस की इस कारवाई से लोंगों में खुशी का माहौल।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान संवाददाता /
कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले में फरार चल रहें अभियुक्तों को पुलिस ने 02 देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हें।
दरअसल कुशेश्वरस्थान थानान्तर्गत कचरूकी पुल पर चार अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा शिक्षक रामाश्रय यादव पिता-भूपी यादव सा०-बहेड़ा थाना-कु०स्थान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी , इस संबंध में कु०स्थान थाना में कांड संख्या-21/25दिनांक 28जनवरी 25को धारा-103/3(5) BNS &27 Arms Act दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था ।
एक आरोपी की पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी
तकनीकी अनुसंधान के क्रम में सी०सी०टी०वी० में अज्ञात चार अपराधकर्मी दो मोटरसाईकिल पर दिखायी दिया था तदनुसार सी०सी०टी०वी० के सिलसिलेवार अवलोकन कर , मनीष चन्द्र चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा इस कांड में शिक्षक रामाश्रय यादव पर गोली चलाने वाले चार में से एक अपराधकर्मी मुकेश यादव, पिता-बिन्देश्वरी यादव उर्फ बिनो यादव सा०-तेलाठी थाना-कनरिया जिला सहरसा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा शिक्षक रामाश्रय यादव की हत्या करने की बात को स्वीकार करते हुए अपने तीन अन्य साथी 01. रंजन कुमार पिता-नीरस यादव सा० झाड़ा पोस्ट सिसौना थाना-महिषी, 02. सुदर्शन कुमार झा पिता-बिजेन्द्र खां सा०-बनगांव दक्षिण टोला थाना-बनगांव दोनों जिला सहरसा एवं 03. सुबोध कुमार पिता- दीपनारायण यादव सा०-धुरगांव जिला-मधेपुरा का नाम बताया गया था। गठित टीम के द्वारा इस कांड के सफल उदभेदन करते हुए गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्य ईकट्ट्ठा किया जा रहा था, जिस क्रम में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कु०स्थना थाना कांड सं0-21/25 में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश यादव के द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रंजन यादव उर्फ निरंजन यादव, पिता-नीरस यादव सा० झाड़ा थाना-महिषी जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया तथा इनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो रंजन यादव उर्फ निरंजन यादव द्वारा बताया गया कि आपसी विवाद के कारण यह योजना बनाई गई। हीरा यादव ने हाई स्कुल कुशेश्वर स्थान के फिल्ड में जाकर रंजन यादव को जान से मारने के 50,000/-रूपया अग्रिम दिया था तथा और रूपया काम हो जाने के बाद देने की बात स्वीकार किया था।
यह घटना वर्ष 2022 से ही शुरू है। हीरा यादव उसका आने जाने का विवरण हमेशा देते रहता था। रंजन यादव रामाश्रय यादव को मारने का प्रयास करने लगा तथा उससे नजदीकी बढ़ा कर उसके साथ रहने लगा । घटना से पहले रंजन यादव उर्फ निरंजन यादव, सुबोध कुमार, मुकेश यादव और सुदर्शन कुमार झा के द्वारा पुरा प्लान “राजनपुर” में बनाया गया और चारो मिलकर घटना को अंजाम दिया । तदोपरान्त पुलिस की तत्परता से 01. रंजन यादव उर्फ निरंजन यादव, 02. सुबोध कुमार, 03. प्रभाकर यादव को झाड़ाघाट गोबराही रंगेलिपुर से दो देशी अवैध कट्टा एवं चार जिन्दा कारतुस के साथ पकड़ा गया है तथा रंजन यादव के गिरफ्तारी पश्चात स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर आये घटना में संलिप्त अन्य 04. लालो यादव पिता बौएन यादव, 05. हीरा यादव पिता लालो यादव दोनो सा० बहेड़ा 06. रामचन्द्र पासवान पिता स्व० भीना पासवान सा० अदलपुर तीनो थाना कु०स्थान जिला दरभंगा एवं 07. शम्भूकुमार चौधरी पिता स्व० परमेश्वरी चौधरी सा० अमहा सायफन थाना पिपरा जिला सुपौल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
01. रंजन यादव पिता नीरस यादव सा० झाडा थाना महिषी जिला सहरसा।
02. सुबोध कुमार पिता दीपनारायण यादव सा० धुरगाँव थाना भर्राही जिला सहरसा।
03. प्रभाकर यादव पिता सकलदेव यादव सा० सिरवार थाना महिषी जिला सहरसा।
04. लालो यादव पिता बौएन यादव सा० बहेड़ा थाना कु०स्थान जिला दरभंगा।
05. हीरा यादव पिता लालो यादव सा० बहेड़ा थाना कु०स्थान जिला दरभंगा।
06. रामचन्द्र पासवान पिता स्व० भीना पासवान सा० अदलपुर थाना कु०स्थान, जिला दरभंगा।
07. शम्भुकुमार चौधरी पिता स्व० परमेश्वरी चौधरी सा० अमहा सायफन थाना पिपरा जिला सुपौल।
