बिरौल पुलिस ने दो साल पुराने प्रिंस हत्या के मामले में फरार पत्नी को किया गिरफ्तार 

दस्तक7मिडिया, बिरौल।

बिरौल थाना पुलिस ने दो साल पहले अपने पति प्रिंस राय की हत्या कर फरार चल रही पत्नी गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में, मृतक की मां, व जमालपुर थाना के परसरमा निवासी कमला देवी ने बिरौल थाने में अपनी बहू गुड़िया देवी और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 31 मई 20230को प्रिंस अपनी पत्नी गुड़िया देवी को लाने ससुराल भैनी गया था। उसी दिन प्रिंस के परिजनों को भैनी गांव से शाम को सूचना मिली कि उनके बेटे को आग लगा दिया है। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेहतर इलाज के लिए उसे पहले डीएमसीएच फिर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी के अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष बचे अभियुक्त गुड़िया देवी जो घटना के बाद फरार चल रही थी उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया। दो साल बाद, पुलिस ने गुड़िया देवी को उसके ही घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुनि सह थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में अभियुक्त गुड़िया देवी जो वर्षों से फरार चल रही थी उसके गिरफ्तारी के लिए एस आई आरती कुमारी,एएसआई राजीव कुमार छापामारी कर रहे थे।