प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त ने की बैठक
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त ने की बैठक
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त ने की बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के विरूद्ध आवास की स्वीकृति एकमुश्त प्रथम किस्त भुगतान तथा आवास निर्माण पूर्ण किये गये आवासों का गृहप्रवेश कार्यक्रम आज पूर्वाह्न 10:00 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यक्रम यथा गृहप्रवेश सह स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम अम्बेदकर सभागार, समाहरणालय,दरभंगा में सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य 16, हजार 113 के विरुद्ध 13 हजार 536 योग्य लाभार्थियों को पूर्व में स्वीकृति प्रदान की गयी।
साथ ही 05 मार्च 2025 से 24 मार्च 2025 तक 658 लाभुकों की स्वीकृति प्रदान की गयी। स्वीकृति प्राप्त लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि,प्रति लाभार्थी 40 हजार रूपये एकमुश्त राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग,बिहार सरकार द्वारा साकेतिक रूप से हस्तांतरित किया गया।
जिला स्तर पर प्रखंड सदर दरभंगा,बहादुरपुर एवं हनुमाननगर के 05-05 लाभार्थियों को उप विकास आयुक्त, दरभंगा एवं निदेशक,लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन,दरभंगा द्वारा गृहप्रवेश कार्यक्रम के तहत प्रतीकात्मक चाबी एवं योग्य लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,मनरेगा, दरभंगा एवं विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा सदर प्रखंड के लाभुक-संगीता देवी, दिनेश सहनी,फुल बीबी,राखी देवी,विनीता देवी,रंजीत महतो,फुल कुमारी देवी,निलम देवी एवं सुनिता देवी आदि शामिल हैं।
साथ ही बहादुरपुर प्रखंड के लाभुक माया देवी,सजो देवी, अनिता देवी,गौड़ी देवी, मुन्नी देवी,निलम देवी,शैलो देवी, बबीता देवी, सुधीरा देवी,इंदु देवी है।
हनुमाननगर प्रखंड के लाभुक-भाग्यश्री देवी,खुशबुदा देवी,मालती देवी,शामली देवी,शमीना खातुन,नाजनी खातुन, लक्ष्मीनिया देवी,पुनम देवी,कमली देवी शामिल है।