बिहार में होमगार्ड के 15 हजार पदों पर बहाली, जानिये योग्यता और आवेदन तिथि।

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैंतो यह खबर आपके लिए हैबिहार सरकार चुनाव से पहले कई नौकरियों की घोषणा और रोजगार के अवसर लाने जा रही हैअभी हाल में भी बिहार पुलिस भर्ती का ऐलान किया गया थाअब इसके बादयुवाओं के लिए एक और बड़ी भर्ती का ऐलान किया गया है। बिहार में 15,000 होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसारइस भर्ती के लिए आवेदन 27 मार्च 2025 से शुरू हैऔर उम्मीदवार 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार गृह रक्षा वाहिनी द्वारा राज्य के 37 जिलों के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया बिहार गृह रक्षा वाहिनी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in के माध्यम से होगी।

भर्ती के पदों की जानकारी

बिहार होमगार्ड भर्ती के विस्तृत नोटिफिकेशन का प्रकाशन भी 27 मार्च 2025 को हीं किया जाएगा। उसी दिन होमगार्ड वैकेंसी 2025 का आवेदन लिंक भी सक्रिय कर दिया जायेगा। विभिन्न जिलों के लिए वैकेंसी की संख्या इस प्रकार है:

पटना: 1479, नालंदा: 812, भोजपुर: 511, रोहतास: 559, बक्सर: 312, कैमूर/भभुआ: 241, गया: 909, नवादा: 361, जहानाबाद: 317, औरंगाबाद: 217, मुजफ्फरपुर: 296, सीतामढ़ी: 439, शिवहर: 78, छपरा: 690, सिवान: 231,गोपालगंज: 395,मोतिहारी: 474,बेतिया: 311,दरभंगा: 741,समस्तीपुर: 731,मधुबनी: 607, पूर्णिया: 280,कटिहार: 484,अररिया: 122,किशनगंज: 280,सहरसा: 74,सुपौल: 144,मधेपुरा: 193,भागलपुर: 666,बॉका: 294, मुंगेर: 171, जमुई: 257, लखीसराय: 123, शेखपुरा: 192, खगड़िया: 111, बेगूसराय: 422

  • कुल वैकेंसी: 15,000

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त शैक्षिक बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। हालांकिइस बारे में विस्तृत जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में दी जाएगीजो 27 मार्च को प्रकाशित होगा। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगेबशर्ते वे शैक्षिक योग्यता के मापदंडों को पूरा करते हों।

 

चयन प्रक्रिया

बिहार होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पास करना जरुरी है। उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के माध्यम से चयनित किया जाएगा। इसके अलावाउम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो इन सभी मापदंडों को सफलतापूर्वक पास करेंगेउनका अंतिम चयन किया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों से दौड़लंबी कूदऊंची कूद और गोला फेंक जैसे विभिन्न शारीरिक परीक्षणों में भाग लेने की अपेक्षा की जाएगी। इन परीक्षणों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 27 मार्च 2025
  • आवेदन अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2025

अभ्यर्थी जो बिहार होमगार्ड भर्ती में आवेदन करना चाहते हैंवे इस अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिएउम्मीदवारों को बिहार गृह रक्षा वाहिनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

यह भर्ती बिहार राज्य के युवा अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है। शारीरिक और शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए तैयार रहना चाहिए। बिहार गृह रक्षा वाहिनी द्वारा आयोजित यह भर्ती राज्य में सुरक्षा और नागरिक सहायता सेवाओं में योगदान करने का एक बड़ा अवसर है।