रोगी कल्याण समिति की बैठक,कई बिंदुओं पर हुई चर्चा 

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता /

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुशेश्वरस्थान में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर सतीघाट स्थित पीएचसी कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नाम से पूर्वी शब्द हटाकर पीएससी कुशेश्वरस्थान सतीघाट करने तथा कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित पीएचसी कुशेश्वरस्थान के नाम के आगे कुशेश्वरस्थान पूर्वी जोड़ने की मांग किया। क्योंकि इससे दोनों पीएचसी केन्द्र को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा बैठक में पीएचसी में भर्ती मरीजों को नियमित मीनू के अनुसार भोजन एवं अन्य सुविधा देने,पीएचसी में प्रशव के लिए आई प्रसूता को नास्ता,भोजन एवं रात्रि में भोजन मेन्यू के अनुसार तब तक दिया जाय जब तक प्रसूता मरीज पीएचसी में भरती रहे,साथ ही महीने में एक बार गर्वबती महिला को जाँच के दौरान पौष्टिक आहार एवं नास्ता देंना है इसके अलावे पीएचसी के चारदीवारी का निर्माण करने,नियमित साफ सफाई करने तथा पीएचसी में प्रतिनियुक्त निजी गार्ड के स्थान पर थाना स्तर पर पुलिस गार्ड की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में जब पीएचसी के साफ सफाई पर चर्चा हुई तो पीएचसी के अंदर एवं बाहर अलग अलग होने की बात सामने आई,जिस कारण साफ सफाई में कमी देखी गई जिस आलोक में निर्देश दिया गया कि दोनों एजेंसी अपना अपना अलग अलग सफाई कर्मी रखे एवं नियमित साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया और साथ ही हिदायत दी गई कि साफ सफाई सही से नही होने पर जिला को लिखा जायगा,मौके पर प्रमुख अंजनी भारती,चिकित्सक पदाधिकारी डॉ0 सोहराब,चिकित्सक सदस्य डॉ0 संजीव कुमार सिंह,राजेश चौपाल,स्वस्थ प्रबंधक लोकेश कुमार,श्रवण कुमार,राम उदगार चौपाल,सीमा कुमारी,सोन दाय देवी,सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।