प्रमंडल स्तरीय 18 वीं मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन,
इस बार मीडिया कप में कुल 8 टीमें ले रही है भाग,
पहले मुकाबले में डिजिटल मीडिया ने तो दूसरे मैच में आकाशवाणी ने अपनी अपनी मुकाबले जीती।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा।
प्रमंडल स्तरीय 18 वीं मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नागेंद्र झा स्टेडियम में डब्ल्यू आई टी के निदेशक डॉक्टर अजय नाथ झा ,इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ सन्तन कुमार एवं मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ अमृत कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।


