दरभंगा न्यायमंडल में परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश पद पर गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा ने योगदान कर न्यायिक कार्य प्रारंभ किया ।इस अदालत में करीब साढ़े पांच माह से प्रधान न्यायाधीश का पद रिक्त था। वर्तमान में इस न्यायालय में करीब दो हजार मुकदमा लंबित है। श्री मल्होत्रा के योगदान से यहां पारिवारिक बिबाद से संबंधित संवेदनशील मामलों का बिचारण और न्याय निर्णय में गति आयेगी।