शहर मे गले से चेन लूटकर फरार होने वाले बदमाश नित्यदिन कहीं ना कहीं वारदात को अंजाम दें देते हैं।इस कड़ी मे आज यानि गुरुवार को पासपोर्ट ऑफिस के नजदीक मनोज यादव की पत्नी रेखा यादव को इन उच्चकों ने अपना शिकार बनाया।रेखा अपने पड़ोसी के साथ बच्चे को लाने स्कूल जा रही थी इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने रेखा के गले से चेन छीनकर फरार हो गया और वह देखती रही।सदर थानाध्यक्ष को इस बाबत सूचना मिली तो घटना स्थल पर पुलिस पहुंची।पुलिस जब आसपास के सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें साफ साफ दिखाई दें रहा हैं कि एक मोटरसाइकिल पर दो उच्चकों ने चेन लूटकर फरार हुआ हैं।इसे लेकर सदर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कि जा रही हैं।बुधवार की सुबह भी कोतवाली ओपी क्षेत्र के शास्त्री चौक पर इन बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से चेन छीना विरोध करने पर दो राउंड फायरिंग करते हुये भाग निकला था।पुलिस यहां भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं।
जिले मे अन्य थाना क्षेत्रों की बात करें तो कई दर्जन चेन लूट की घटना हुई हैं।कई मामले मे प्राथमिकी दर्ज हुई हैं और कई मामले मे थानाध्यक्ष आवेदन लेकर जांच मे रखी लेकिन ये बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।दरभंगा जिला एक ऐसा जिला हैं जहां बेहतर पुलिसिंग का घोर अभाव हैं।ऐसे मे आम लोंगों को खुद सचेत रहने की जरूरत हैं।सदर थाना के पास जो फुटेज मिला हैं वह चेहरा दस्तक 7आपके लिये सार्वजनिक कर रहा हैं।नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा हैं कि शहर गांव मुहल्ले मे इस चेहरे का कोई आदमी दिखाई पड़े या आप इसे जानते हैं तो स्थानीय थाना को सूचना देने का कष्ट करें।उन्होंने कहा हैं कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
