भागलपुर परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश होंगे उदयवंत कुमार,दरभंगा परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश होंगे गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा
भागलपुर परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश होंगे उदयवंत कुमार,दरभंगा परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश होंगे गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा
दरभंगा न्याय मंडल के दो एडीजे को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर प्रोन्नति हुई हैं। नव प्रोन्नति के साथ ही परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश पद पर आसीन किया गया हैं।
पटना उच्च न्यायालय और सामान्य प्रशासन बिभाग बिहार ने दरभंगा सिविल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार और गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति करते हुए क्रमशः भागलपुर और दरभंगा के परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित किया है। जारी अधिसूचना के आलोक मेंं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दरभंगा ने गुरुवार को पत्र जारी कर आदेश के तहत प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदयवंत कुमार की अदालत का प्रभार द्वितीय एडीजे सह बिशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम,सत्यभुषण आर्य को देने और तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गरुविन्दर सिंह मल्होत्रा की अदालत का प्रभार एससी/एसटी का बिशेष न्यायाधीश को सौंपने का निर्देश दिया गया है।वहीं एडीजे प्रथम उदयवंत कुमार की पदोन्नति जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर करते हुए उन्हें भागलपुर का परिवार अदालत का प्रधान न्यायाधीश के पद पर पदस्थापना की गई है।साथ हीं तृतीय एडीजे गुरुविन्दर सिंह मल्होत्रा की पदोन्नति जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर करते हुए दरभंगा के परिवार अदालत के प्रधान न्यायाधीश पद पर योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है।