वैशाली जिला के हाजीपुर मे इन दिनों पुलिस की सक्रियता से शराब की तस्करी वाले गाड़ियों को पकड़ा जा रहा हैं और उसमें भारी मात्रा मे शराब मिल रही हैं। ये शराब आखिर आ कहां से रही हैं ,स्थानीय स्तर पर तस्कर कौन हैं और इसे कहां के लोग शराब दें रहें हैं इस बात की जानकारी मद्य निषेध विभाग के टीम को लेनी चाहिये और कारवाई करनी चाहिये। स्थानीय पुलिस को भी यह जानकारी जुटानी चाहिये लेकिन ऐसी कारवाई नहीं होने से शराब तस्कर का मन काफी बढ़ा हुआ हैं।
बुधवार की देर रात भी मद्य निषेध विभाग पटना की टीम ने एक ट्रक को पकड़कर हाजीपुर पुलिस के हवाले किया हैं जिसपर विदेशी शराब हैं। अब यह विदेशी शराब बाहर के राज्यों से ही आता हैं तो चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस क्या कर रही हैं ?आखिर यह ट्रक कैसे चेक पोस्ट पार कर जाती हैं।
हाजीपुर मे पकड़े गये ट्रक पर सवार चालक खलासी पुलिस को देखते ही ट्रक खड़ी कर भाग निकला। स्थानीय पुलिस ट्रक खाली कर शराब को थाने ले जा रही हैं।