दरभंगा जिला के शास्त्री चौक स्थित बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब एक महिला के साथ चेन लूटने की घटना के मामले मे पुलिस सक्रिय हैं। नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के निर्देश पर कोतवाली ओपी की पुलिस  कई घरों मे लगे सीसीटीवी को खंगाल रही हैं । एक फुटेज मे अपराधियों का इमेज पुलिस को मिल गया हैं। पुलिस जल्द ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंच जाएगी। अगर ये अपराधी पुलिस के पकड़ मे आ जाते हैं तो चेन छीनतेय के मामले से पर्दा उठ जाएगा। इन बदमाशों के जो लक्षण हैं इससे पता चलता हैं कि शहर मे जीतने महिलाओं से चेन लूटे गये हैं उसमें इसी बदमाश के हाथ हैं।

अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ हैं कि कहीं भी इस घटना को अंजाम दें देता हैं और मौका मिलने पर फायरिंग भी कर देता हैं।
बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कोतवाली /नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के निकट सड़क पर जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने चेन खींच लिया ,मौके पर लोंगों ने विरोध किया तो दो राउंड गोली फायर करते हुये भाग गया।
कोतवाली ओपी अध्यक्ष नेपाली कुमार ने कहा कि शहर के कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया हैं अपराधी किस दिशा की और भागा हैं उसका सत्यापन कर रहें हैं।