वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही हैं।
एक पुत्र ने अपने पिता के शरीर पर चाकुओं से वार कर हत्या कर दिया हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई हैं।
वैशाली जिले के सराय थाना अंतर्गत बोअरिया गांव मे यह घटना घटी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर किशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया हैं। हत्या मे प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया हैं। बताया जा रहा हैं कि किशन के पिता रमेश राम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचित कर दिया हैं। लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया हैं।
इस घटना के बाद स्थानीय गांव के लोंगों की भीड़ जुट गई। तरह तरह की बातें हो रही थी। बताया जा रहा हैं कि बाप बेटे मे अक्सर लड़ाई हो जाती थी लेकिन इस तरह की घटना हो जाएगी लोंगों ने सोचा नहीं था।