वैशाली जिला में उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी मिली हैं। बीती रात उत्पाद विभाग ने अनाज से भरे एक ट्रक को पकड़ा हैं जिसके अंदर शराब का कार्टून भरा हुआ था। टीम ने उस ट्रक को तीसीयौता थाना में लगा दिया हैं। ट्रक के साथ चालक भी गिरफ्तार बताया जा रहा हैं। बारिश होने के कारण शराब के पेटियों की गिनती नहीं की जा सकी हैं।

दरअसल जिला के उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि अनाज से लदे ट्रक में शराब हैं। इसी सूचना पर जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने जगह जगह ट्रकों की तालाशी में जुट गई। सूचना के अनुसार बताया गया था कि ट्रक के अनाज को हरे रंग के त्रिपाल से ढंका गया हैं। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी और उसे थाने पर लगा दिया। ट्रक(CG04NZ- 4526)में रखें कार्टून को उतारने का काम शुरू हो गया हैं। ट्रक खाली होते ही गिनती की जाएगी।
