वैशाली जिले के लालगंज से बेंक लूट के घटना की खबर आ रही हैं। अज्ञात अपराधियों ने एक्सिस बेंक को दिनदहाड़े लूटकर फरार हो गया हैं। बताया जा रहा हैं कि मोटी रकम की लूट हुई हैं। वैशाली जिले के एसपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिये पूरे वैशाली जिले के बॉर्डर को सिल कर दिया हैं। जिला के बॉर्डर इलाके में दो चक्का वाहन समेत चार चक्का वाहनों की सघन चेकिंग हो रही हैं। वैशाली एसपी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहें हैं। बेंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं। हाजीपुर के सदर एसडीपीओ भी घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ले रहें हैं। यही नहीं बेंक कर्मियों से भी पूछताछ कर रहें हैं।
सूत्रों का कहना हैं कि मोटरसाइकिल पर सवार कई अपराधी सड़क पर गाड़ी लगाकर बेंक घुसे। बताया जा रहा हैं कि बेंक कर्मियों को कब्जे में लेकर बेंक के सारे रुपये लेकर फरार हो गये। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब तक सभी फरार हो गये थे। इसी बीच घटना की जानकारी वैशाली एसपी रविरंजन कुमार को हुई तो उन्होंने वैशाली के बॉर्डर इलाके को सील कर दिया हैं। वैशाली एसपी श्री कुमार बेंक मेनेजर और कर्मचारियों से इस बाबत पूछताछ कर रहें हैं। बेंक कर्मियों ने बताया हैं कि पांच की संख्या में अपराधी घुसकर घटना को अंजाम दिया हैं। इधर सूचना मिल रही हैं कि तिरहुत रेंज के आईजी भी लालगंज के लिये प्रस्थान कर गये हैं।