हाजीपुर रेल थाना के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित ,लाइन हाजिर ,रेल एसपी की बड़ी कारवाई।
हाजीपुर रेल थाना के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित ,लाइन हाजिर ,रेल एसपी की बड़ी कारवाई।
मुजफ्फपुर रेल मंडल में पुलिसिया कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठते रहें हैं ,लेकिन रेल एसपी डॉ॰ कुमार आशीष के योगदान के बाद पुलिसिया व्यवस्था में काफी सुधार देखा गया। उन्होंने बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मी को समय -समय पर पुरस्कृत किया हैं वहीं गलत तरीके से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को उन्होंने दंडित भी किया हैं। रेल एसपी डॉ॰ कुमार आशीष के इसी बेहतर सोच ने रेल पुलिस की पुरानी परंपरा को ध्वस्त कर दिया हैं।
इसी कड़ी में हाजीपुर रेल थाना के थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों के संदिग्ध आचरण को लेकर थाना के थानाध्यक्ष जय सिंह ,जमादार मो मुस्तकीम थाना के मुंशी कमलेश पासवान को थाना से निलंबित करते हुये पुलिस लाइन हाजिर कर दिया हैं। इन सभी के विरुद्ध एसपी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि इनके आचरण संदिग्ध हैं और इस कारण इनके कार्यशैली में भी बदलाव हो गया हैं। एसपी डॉ॰ कुमार आशीष ने इन बातों की सच्चाई से अवगत होते हुये सभी के विरुद्ध कारवाई कर दी हैं। इस कारवाई के बाद पूरे मंडल क्षेत्र के रेल पुलिस थानों के पुलिसकर्मी सचेत हो गये हैं और उनके व्यवहार में अंतर भी दिख रहा हैं।
भोले बाबा का भक्त गर्लफ्रेंड के मोहब्बत में डूबकर पढ़ने लगा आयत और कलमा!
अगर ,मगर ,डगर पर चल रहा हैं हजारीबाग जिले का अनुमंडलीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही ,अपनी ऊंची पैठ के कारण वर्षों से जमे हैं चिकित्सा पदाधिकारी ?सरकारी नियम भी इनके आगे हो जाता हैं नतमस्तक ?