एसएसपी ने बहादुरपुर थाना के थानाध्यक्ष पद पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिये सहायक पुलिस अधीक्षक कोमल मीना को दी जिम्मेदारी।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस अधीक्षक कोमल मीना को एसएसपी ने व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिये बहादुरपुर थाना का थानाध्यक्ष पद पर तैनात किया है।प्रशिक्षु आईपीएस श्रीमति मीना ने बहादुरपुर थानाध्यक्ष के पद पर पद भार भी ग्रहण कर लिया है।

प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री कोमल मीना को बहादुरपुर थाना में तीन महीना व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, दिनांक 10फरवरी 25 से 03मई 25 तक थानाध्यक्ष  बहादुरपर दरभंगा के रूप में पदस्थापित किया गया है।

बहादुरपुर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मीना का गर्म जोशी से स्वागत किया।व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान उन्हें थाना से संबंधित छोटे -बड़े कार्यों से अवगत होकर बेहतर पुलिसिंग के लिये उसके बारिकियो और कई जानकारियों से अवगत होना है।