दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर अलीनगर भाजपाइयों में खुशी का माहौल। नतीजा सुनकर विपक्षी हैं सहमे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर अलीनगर भाजपाइयों में खुशी का माहौल। नतीजा सुनकर विपक्षी हैं सहमे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर अलीनगर भाजपाइयों में खुशी का माहौल। नतीजा सुन कर विपक्षी हैं सहमे।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में दरभंगा दक्षिणी जिला के अलीनगर विधानसभा अंतर्गत अंटौर स्थित पंचनाथ महादेव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खुशी पर दरभंगा दक्षिणी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने भाजपाइयों के साथ मिलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और लडडू से मुंह मीठा कर जश्न मनाया। विनय कुमार पासवान ने कहा,विपक्ष दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा सुन कर ही डरे हुए है। अब विपक्ष के पास कोई चारा नहीं है। हम भी जिलास्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा, “यह तो बस एक झाकी है, बिहार विधानसभा चुनाव तो अभी बाकी है। जिस तरह दिल्ली की आपदा वाली सरकार चारों खाने चित हो गई, वैसे ही आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के आपदा वाली महागठबंधन का भी समूल नाश होना तय है। कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे प्रकाश कुमार सहनी ने कहा कि अब सभी जनता समझ गए हैं,विपक्ष का कोई झूठ नहीं चलने वाला। हम सभी मजबूती से एनडीए के साथ हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जीत की खुशी का माहौल दिखा, और सभी ने भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नेताओं की सराहना की और उनकी जीत के लिए बधाई दी। मौके पर मोतीपुर पंचायत के सरपंच रामनाथ सहनी,मनोज झा,अजीत झा,रंजीत सहनी,दिलीप पासवान,अरुण सहनी, कैलाश सहनी,आशा सहनी,इंदु देवी सहित कई मुख्य ग्रामीण उपस्थित थे।