सहरसा जिला से इस वक्त की बड़ी खबर हैं। सेप्टिक टेंक में काम कर रहें तीन मजदूर समेत मालिक की मौत हो गई हैं वहीं मकान मालिक के बेटे का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा हैं जिसकी हालात चिंताजनक बताई जा रही हैं।
मृतकों में मकान मालिक कैलाश चौधरी ,शंभू साह ,अशर्फी साह ,सुशील कुमार का नाम शामिल हैं वहीं राजकुमार चौधरी की हालात गंभीर बनी हुई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया हैं।
लोंगों का कहना हैं कि सेप्टिक टेंक में शटरिंग खोलने के दौरान बिजली का तार टेंक में गिर पड़ा इस कारण एक दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी करंट के चपेट में आ गया। देखते ही देखते परिवार में कोहराम मच गया।