वैशाली जिला के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र से स्कूली छात्र लापता ,कहीं अपहरण तो नहीं ?
वैशाली जिला के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र से स्कूली छात्र लापता ,कहीं अपहरण तो नहीं ?
वैशाली जिला के हाजीपुर स्थित आद्योगिक थाना क्षेत्र से एक स्कूली छात्र के लापता होने की सूचना प्रकाश में आ रही हैं। उक्त नाबालिग छात्र स्कूल बस से अपने नीयत स्थान पर उतरा लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा हैं। दरअसल वह छात्र अपने मौसा के घर रहता था और पढ़ाई करता था।
दरअसल वह छात्र मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना अंतर्गत बेकुनठपूरी गांव के अमरेश कुमार का पुत्र श्रेयम शर्मा हैं।
नौवें वर्ग का छात्र हैं। बताया जा रहा हैं कि तकरीबन 14वर्ष उसका उम्र हैं।
श्रेयम अपने मौसा के घर रहकर एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। स्कूल बस से अपने मौसा के घर उतरा और मौसा के घर नहीं पहुंचा। काफी देर होने पर उसके मौसा के परिजन उसे ढूंढने लगे। स्कूल में पता किया। कई जगहों पर जाकर उसकी तालाश की लेकिन उसका अता पता नहीं चला। उसके पिता को भी सूचना दें दी गई थी। श्रेयम के पिता अमरेश कुमार ने थक हारकर स्थानीय थाना औद्योगिक थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया हैं। इधर पुलिस को जानकारी मिलते ही जगह जगह पुलिस छापेमारी कर रही हैं।