किशनगंज में लापता ट्रैक्टर चालक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्डर केस का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक की हत्या अवैध संबंध में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, 25 जनवरी की शाम बीबीगंज थाना क्षेत्र के पिपला गांव में ट्रैक्टर चालक टिंकू कुमार ट्रैक्टर के साथ लापता हो गया था। दूसरे दिन थाने में शिकायत दर्ज हुई। 13वें दिन शनिवार 7 फरवरी को उसकी लाश बरामद की गई। इसी दिन ट्रैक्टर भी मिला।
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि टिंकू का अपने दोस्त संतोष की भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसी वजह से संतोष और 4 युवकों ने साजिश के तहत 25 जनवरी को टिंकू को बुलाया और उसकी हत्या कर शव को वहीं दफना दिया।
SP सागर कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है।
भाभी से था अवैध संबंध
पुलिस ने बताया कि बीबीगंज थाना क्षेत्र के अपने दोस्त और ट्रैक्टर चालक संतोष के घर टिंकू का आना-जाना था। इसी दौरान उसकी भाभी से टिंकू के अवैध संबंध बन गए थे।
पकड़े गए आरोपी किन्नू लाल ने बताया, ‘मैं 7 साल से ट्रैक्टर चालक था। टिंकू से उसी दौरान मेरी जान-पहचान हुई थी। 2 साल से टिंकू का संतोष की भाभी से अवैध संबंध चल रहा था। अक्सर वो उसके घर जाया करता था। इसकी जानकारी 6 महीने पहले संतोष साह को हुई। उसने मुझे इसके बारे में बताया।’
अधमरी हालत में दफना दिया
किन्नू लाल ने बताया, ‘2 महीने पहले से हमने उसकी हत्या की साजिश रची थी। 25 जनवरी को संतोष ने हमें बालू वाले अड्डे पर बुलाया। इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। फिर उसे अधमरा कर जमीन में गाड़ दिया। ट्रैक्टर को वंशी के घर पर छिपा दिया था।’
बता दें कि संतोष का उसी की भाभी से लव अफेयर था। इसकी वजह से गुस्से में आकर संतोष ने हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कपड़े से बेटे और पत्नी ने शव की पहचान की
पुलिस टिंकू कुमार को खोज रही थी। इसी बीच 7 फरवरी को वंशीलाल के घर के सामने से गायब हुआ ट्रैक्टर मिला। इसी शाम खेत में घास काटते समय एक किसान को मिट्टी से एक हाथ बाहर निकला दिखाई दिया था।
इसकी सूचना मिलते ही बीबीगंज थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को जमीन खोदकर कर बाहर निकला गया।
शव की पहचान के लिए पुलिस ने टिंकू के परिवार को बुलाया। उसके 13 साल के बेटे मनोहर और पत्नी ने कपड़े को देखकर लाश की शिनाख्त की थी।
पाटलिपुत्र के नेहरू नगर में बुजुर्ग दंपती एनके श्रीवास्तव (75) और उनकी पत्नी सुजाता देवी (61) की हत्या की वजह अवैध संबंध है। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। साथ ही राजीव नगर रोड नंबर 27-बी के रहने वाले अमित कुमार उर्फ चिंटू (31) को गिरफ्तार किया है। अमित नालंदा के हिलसा का रहने वाला है। वह नशे का आदी है। नेहरू नगर में ही किराना दुकान चलाता है। अमित दो बेटियों का पिता है। पुलिस ने बताया कि ये केस पूरी तरह से ब्लाइंड था। पड़ोसी झगड़े की बात कह रहे थे। घर से सामान भी चोरी था, लेकिन जब मामले की तहकीकात की गई तो हम भी हैरान रह गए। ये केस यहां जाकर खुलेगा इसका अंदाजा नहीं था। पूरी खबर पढ़िए
