शारदा इंस्टीट्यूशन मे  धूमधाम के साथ हुई मां शारदे की पूजा,

नवयुवक सरस्वती पूजा समिति द्वारा धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

 

श्री शारदा  इंस्टीट्यूशन ने धूमधाम के साथ मां शारदे की पूजा-अर्चना की गई। निदेशक ललन कुमार झा ने बताया कि संस्थान पिछले 12 सालों से मां शारदे का पूजन अनवरत निर्वाध रूप से किया जा रहा है,ब्रह्ममुहूर्त में सुबह नौ बजे पंडित अमरेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर आरती के साथ पूजन किया गया। मौके पर संस्थान के सचिव सह प्रबंधक एसएस पराशर,शिक्षक आशीष मिश्रा,राजीव सिंह,संस्थान के सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे। वही खराजपुर पश्चिम बाड़ी टोल में नवयुवक सरस्वती पूजा समिति अध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्रा ने कहा कि गांव में भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया। वही दोनार स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल नर्सिंग में माँ शारदे की पूजा-अर्चना की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।