इंटर परीक्षा में 21,928 परीक्षार्थियों सम्मिलित,

स्वच्छ,शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा हुई संपन्न

दरभंगा 7मीडिया दरभंगा /

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित बिहार इंटरमीडिएट (सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 आज 04 फरवरी 2025 को द्वितीय दिन की परीक्षा दरभंगा जिला के कुल 66 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।

आज दरभंगा में सम्पन्न हुए बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न।
*आज प्रथम पाली के गणित संकाय में कुल 8491 परीक्षार्थी में से 8404 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 87 अनुपस्थित रहे।*
* कला संकाय के गणित में कुल 98 छात्र में से 94 छात्र उपस्थित रहे एवं 04 अनुपस्थित रहे।*
वहीं द्वितीय पाली में कला संकाय के राजनीति विज्ञान विषय में कुल 13605 परीक्षार्थी में से 13403 उपस्थित रहे एवं 202 अनुपस्थित रहे। साथ ही फाउंडेशन कोर्स में कुल 28 आवंटित में से 27 उपस्थित रहे एवं 01 अनुपस्थित रहे।*
इसके साथ ही प्रथम पाली में 8589 परीक्षार्थियों के विरुद्ध 8498 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में 13633 परीक्षार्थियों के विरुद्ध 13430 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 203 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।