अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्यमंत्री, योजनाओं की जानकारी भी लेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में निर्धारित प्रगति यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत 18 फरवरी को सीएम कैमूर आएंगे। बता दें कि इस यात्रा में सीएम विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्र भ्रमण और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।भ्रमण के दौरान सीएम द्वारा योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास और अवलोकन किया जाएगा।सीएम 18 को कैमूर जबकि 19 फरवरी को रोहतास में होंगे।यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।इसके साथ ही जिले के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।बैठक में मुख्य सचिव व निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव भी मौजूद रहेंगे।बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कैमूर के मोहनिया प्रखंड के भरखर और अधौरा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही है। बता दें कि सीएम द्वारा कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।