रेलवे से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिये अब नहीं जाना पड़ेगा समस्तीपुर ,लहेरियासराय स्टेशन परिसर मे ही रेलवे कोर्ट का होगा संचालन ,उच्च न्यायालय को भेजा गया प्रस्ताव ,अधिवक्ताओं मे खुशी की लहर।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /विधि संवाददाता

लहेरियासराय स्टेशन परिसर में रेलवे कोर्ट के लिए स्थल चिन्हित कर पटना हाईकोर्ट को प्रस्ताव भेजी गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने पटना उच्च न्यायालय के रेलवे कोर्ट गठन के लिए स्थल चयन और आधार भूत संरचना से संबंधित दिये गये निर्देश के आलोक में प्रस्ताव भेजा है। लहेरियासराय स्टेशन पर रेलवे से संबंधित मामलों की सूनवाई के लिए रेलवे कोर्ट संचालन की त्वरित प्रकिया पुरा किये जाने की सूचना से जिला के वकिलों में हर्ष ब्याप्त हो गई है। बतातें चले कि अभी तक रेलवे से संबंधित मुकदमों का निस्तारण में भाग लेने हेतु जिला के पक्षकारों को रेलवे लाईन और दरभंगा स्टेशन के बनने के 133 वर्षों बाद जिला के लोगों को अपने मामले की सूनवाई के लिए समस्तीपुर रेलवे कोर्ट में जाना पड़ता था। लहेरियासराय स्टेशन परिसर में रेलवे कोर्ट का संचालन प्रारंभ होने से अब यहाँ के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसकी सूचना से आह- लादित बार एशोसिएशन दरभंगा का अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा, अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, रमण जी चौधरी, आलोक कुमार, कुमार उत्तम,अनिल मिश्रा, संतोष कुमार सिंहा, मनोज कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, कमला कांत झा,संपूर्णानंद झा सहित दर्जनों अधिवक्ता ने जिला जज श्री तिवारी को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर आभार प्रकट किया है।