शहर के अलावे ग्रामीण इलाके मे भी नगर पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे किया गया फलैग मार्च।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी सरस्वती पूजा एवं श- ए- बारात पर्व के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण की दृष्टिकोण से कमतौल अनुमंडल के केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल एवं केवटी थाना के द्वारा फ्लैग मार्च कर एरिया डॉमिनेशन किया गया।
वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया ।आगामी सरस्वती पूजा एवं श- ए- बारात पर्व के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण की दृष्टिकोण से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर , अंचलाधिकारी बेनीपुर के उपस्थिति में बहेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च कर एरिया डॉमिनेशन किया गया।
