बिरौल अनुमंडल का पहला मोटर ड्राइविंग स्कूल की शुरुआत करने हेतु विभाग ने दिया संचालक को परमिशन।

दस्तक7मिडिया, बिरौल

 

बिहार सरकार ने मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने के लिए एक योजना शुरू की है। इसके तहत बिरौल अनुमंडल में पहला मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल बिशनपुर को जिला पदाधिकारी राजीव रोशन ने विधिवत संचालन हेतु अनुज्ञप्ति जारी कर दिया है। इस संदर्भ में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रकाश द्वारा बिरौल मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालन हेतु आवेदक कैलाश कुमार के आवेदन पर विद्यालय का स्थल निरीक्षक मोटर यान निरीक्षक एवं अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा किया गया, तत्पश्चात उप विकास आयुक्त दरभंगा के द्वारा जिलाधिकारी को प्रतिवेदन किया गया। इसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रकाश एवं अपर जिला परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र राव ने संचालाक कैलाश कुमार को अनुज्ञप्ति सौंपते हुए मोटर ड्राइविंग स्कूल की विधिवत शुरुआत के लिए हरी झंडी दे दी।संचालक कैलाश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार ने मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोलने के लिए एक योजना शुरू की है,इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है, जो अक्सर अनुभवहीन ड्राइवरों के कारण होती हैं। इस योजना के तहत, मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में अनुभवी ड्राइवरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण चालक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत ही उन्हें संस्था के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।इस मौके पर कुमार गौरव,गोविंद कुमार,शिवशंकर,जय श्री लाल, राजेंद्र मंडल,बनारसी चौपाल,राजेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।