सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, पूजा समिति के सदस्यों को सरकार के गाईड लाईन को पढ़कर सुनाया गया,डीजे बजाने पर लगा प्रतिबंध।
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, पूजा समिति के सदस्यों को सरकार के गाईड लाईन को पढ़कर सुनाया गया,डीजे बजाने पर लगा प्रतिबंध।
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, पूजा समिति के सदस्यों को सरकार के गाईड लाईन को पढ़कर सुनाया गया,डीजे बजाने पर लगा प्रतिबंध।
लाइसेंस में उल्लेखित तिथि,समय और मार्ग का यथावत अनुसरण करने, जूलुस एक स्थान पर पांच मिनट से अधिक नहीं ठहरने तथा धार्मिक और राजनीतिक, अश्लील गाना बजाने वाले पूजा समिति पर की जाएगी कार्रवाई–उमेश कुमार भारती।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
बिरौल थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीओ उमेश कुमार भारती,सीओ आदित्य शंकर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित सभी पूजा समिति के सदस्यों को सरकार द्वारा दिए गए गाइड लाइन को फॉलो करने का निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने उक्त गाइड लाइन को सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों को पढ़कर सुनाया। जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा, धार्मिक और राजनीतिक, अश्लील गाना बजाने वाले पूजा समिति पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ श्री भारती के द्वारा लाइसेंस में उल्लेखित तिथि,समय और मार्ग का यथावत अनुसरण करने, जूलुस एक स्थान पर पांच मिनट से अधिक नहीं ठहरने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पूजा समिति के सदस्य अपने बांहों पर पट्टी एवं परिचय पत्र धारक करेंगे। तथा दिनांक 2 फरवरी को थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिरौल, सुपौल पंचायत के भंथा तथा तड़बाड़ा गांव में निकाले जाने वाले कलश शोभायात्रा के समय विशेष सावधानी बरतने की जिम्मेदारी पूजा समिति को दी गई है। वहीं सीओ को कलश शोभायात्रा के दौरान सुपौल बाजार में बतौर दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। मौके पर पुर्व मुखिया शत्रुघ्न सहनी,चौधरी सहनी, विशुन सहनी,अब्दुल हयात,उपमुख्य पार्षद अख्तर शहंशाह,राज कुमार अग्रवाल सहित कई पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।