बिहार में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान न जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से सामने आया है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
24 फरवरी को बेटी की थी शादी
जानकारी के अनुसार शिवहर में खुशियों से भरे घर में पल भर में मातम पसर गया। जिस घर से 24 फरवरी को बेटी की डोली निकलनी थी, आज वहां से बड़े बेटे की शवयात्रा निकाली गई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के पवित्रनगर गांव के मुरली पोखर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक नाबालिग युवक की मौत हो गई है।
