जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, सभी होंगे सम्मानित
600 प्रतिभागियों के लिए 19 में से 17 विभागों के परिणाम घोषित

खेल भवन-सह-व्यायामशाला में सोमवार से आयोजित जिला शतरंज संघ एवं इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा आयोजित की जा रही 24वीं जिला-स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि प्रतियोगिता में सम्मिलित करीब 600 प्रतिभागियों के लिए निर्धारित कुल 19 में से 17 विभागों के परिणाम घोषित किए गए हैं। प्रथम स्थान पर विजयपाल, विदिशा दास, प्रियांश आनंद, प्रियांशी कुमारी, आयुष कुमार, दृष्टि दिया प्रामाणिक, सार्थक आनंद, ऐराह अनवर, हार्दिक प्रकाश, अपर्णा शर्मा, सुरोनोय दास, लिशा साह, शरद वियानी, रिया गुप्ता, आयुष कुमार, दृष्टि दिया प्रामाणिक एवं रिंकी झा रही।

 

इसी तरह द्वितीय स्थान पर जैद रहमान, लावण्या कर्मकार, युग सिन्हा, मायशा रहमानी, दर्श चितलांगिया, मायरा रंजन, रौनक , अमैरा रहमान, हिमांश जैन, दिव्यांशा रंजन,मोहम्मद साहिल हुसैन, आराध्या शर्मा, मोहित कुमार सिन्हा, वैष्णवी कर्ण, शौर्य आनंद, कुमारी जिया एवं दीप कुमार और तृतीय स्थान पर अर्णव राज, अतिका अनवर, जियांश साह, अक्सा फातिमा, नितिन सिंह, रेयांश राज सिंह, समृद्धि , अथर्व राज, तनु प्रिया, आदर्श भास्कर, धान्वी कर्मकार, सार्थक कुमार, सार्थक कुमार अग्रवाल, पलचीन जैन, रचित वियानी, कुमारी जिया, मोहम्मद अमानुल्लाह, धान्वी कर्मकार व काजी नौशाद आलम रहे।