पतोंर थाना क्षेत्र मे गुरुवार की शाम कामेश मंडल की गोली मारकर हत्या के मामले मे एसएसपी ने किया घटनास्थल का दौरा ,थाना पुलिस को दिये कई निर्देश।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
सदर अनुमंडल के पतौर थाना क्षेत्र अंतर्गत संध्या करीब 06:10 में ग्राम खैरा बसौली चौड़ में कामेश मंडल पे० बुधन मंडल सा० खैरा थाना पतौर को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा एवं FSL टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बहादुरपुर/ पतौर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा घटना का जल्द से उद्भेदन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
