दरभंगा जिला से बड़ी खबर / पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की कर दी हत्या ,एसएसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस कर रही हैं मामले की छानबीन।
पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की कर दी हत्या ,एसएसपी के निर्देश पर पहुंची पुलिस कर रही हैं मामले की छानबीन।
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /
पतोर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही हैं।अज्ञात अपराधियों ने खैरा गांव के युवक को गोली मार दी हैं जिस कारण उसकी मौत हो गई हैं।घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किये जानें की बात कही जा रही हैं।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेंज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पतोर थाना क्षेत्र के खैरा कमला मंडप पुल के समीप 45 वर्षीय कमेश मंडल की हत्या गोली मारकर कर दी गई और बदमाश फ़रार हो गए। यह घटना खैरा गांव के नजदीक बसौली चौर मे एक मुर्गा फार्म के निकट कुशेश्वर सिंह गाछी के नजदीक घटी है। कमेश मंडल (45वर्षीय )के पेट में दो गोली ओर कंठ के नीचे एक गोली लगने की बात बतायी जा रही हैं यानि तीन गोली लगी हैं। स्थानीय लोगों ने इस बाबत थाने को घटना के बाबत जानकारी दी । जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद करते हुए शव कब्जे में लिया और डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा हैं कि मृतक कमेश मंडल महज तीन दिन पूर्व दिल्ली से अपने गांव खैरा आया हुआ था।उसके दो पुत्र एंव दो पुत्री है जो दिल्ली में है। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी दिल्ली स्थित पत्नी को दे दिया हैं ।एसएसपी जगुनाथ रडडी जला रडडी को सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर सिटी एसपी अशोक कुमार, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अभिषेक प्रताप सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन मे जुट गये हैं ।घटना स्थल पर मौजूद सिटी एसपी ने बताया कि अभी घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चलाचल सका हैं , जांच की जा रही है।घटना गुरुवार के देर शाम की हैं।