बिरौल थाना से आप मोटरसाइकिल चोरी कर रहें हैं या अन्य किसी वारदात को अंजाम देते हैं ,तो सावधान रहिये, वरना घटना के तुरंत बाद पुलिस आपके दरवाजे पर दस्तक दें देगी ,और आप जेल की सलाखों में बंद हो जाएंगे। महज 48घंटे के भीतर बिरौल पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया हैं , पूर्व में भी हुई चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद करते हुये पूरे मामले से पर्दाफास कर दिया हैं। बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी हैं। चोरी गई पांच मोटरसाइकिल का उन्होंने उदभेदन करते हुये एक मोवाइल एक मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया हैं !
उन्होंने बताया कि राज कुमार शर्मा के पुत्र पंकज कुमार की मोटरसाइकिल चोरी होते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम के सदस्यों ने चोरी गई लाल रंग के अपाचे को जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर निवासी उदय नारायण यादव के पुत्र सुनील यादव के पास से बरामद की गई। सुनील से पूछताछ के बाद उसने पुलिस के समक्ष बड़ा राज खोला। सुनील ने पुलिस को बताया कि वह दीपक कुमार यादव के साथ मोटरसाइकिल चुराता हैं। इसी निशानदेही पर पुलिस दीपक के घर छापेमारी की तो उसके घर पर तीन मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया।दीपक के घर तीन मोटरसाइकिल बरामदगी के बाद पुलिस ने और दबाव में सुनील से पुछताछ की तो पुलिस ने एक मोटरसाइकिल कुशेश्वर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ से बरामद की हैं।
एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि इस क्रम में पांच मोटरसाइकिल बरामद हुये हैं लेकिन बदमाशों ने सभी गाड़ियों पर नंबर हटा दिये हैं चेचिस नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिकों की पहचान की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी चोरी गई मोटरसाइकिल को थानाध्यक्ष श्री झा द्वारा बरामद की गई थी।पुलिस की नजर इन उच्चकों पर हैं।