कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बसुनिया गांव में पूर्व मुखिया दिलीप राय की मौत के बाद कई सवाल लोंगों के जेहन में उठ रहें हैं ?पूर्व मुखिया दिलीप राय की मौत कैसे हुई ,किस कारणों से हुई कई ,ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा ,लेकिन तत्काल उनके पत्नी ममता देवी ने कई लोंगों के विरुद्ध हत्या का मामला (265/23 )कुशेश्वरस्थान थाना में दर्ज कराया हैं। उक्त आवेदन में आरोप हैं कि उनके पति मोटरसाइकिल से कुशेश्वरस्थान स्थान की और जा रहें थे इसी बीच रास्ते में रंजीत राय एवं उनके समर्थकों ने पूर्व मुखिया के साथ मारपीट की जिस कारण वे बेहोश हो गये। उन्हें ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हेतु भर्ती कराया लेकिन उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर सुनते ही इलाके के सेंकड़ों लोग जमा हो गये। कई माननीय एवं समर्थकों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जैसे तैसे लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच पहुंचाया।
ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पता चलता हैं कि शिक्षक रंजीत राय और पूर्व मुखिया के बीच वर्षों से विवाद चला आ रहा हैं। यही नहीं दोनों पक्षों में कई मामले दर्ज भी होते रहें हैं। कई बार स्थानीय लोंगों द्वारा आपसी तालमेल भी कराया गया। फिलहाल मामला शांत था। लेकिन एक सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों की और से मामला दर्ज हुआ था इस मामले में कहा जा रहा हैं कि प्राथमिकी दर्ज होते ही मुखिया को पकड़ने के लिये पुलिस ने भारी दबाव बना दिया।पुलिस दिन रात उनके घर छापेमारी करने लगी। कहा जा रहा हैं कि शिक्षक रंजीत का स्थानीय पुलिस में पकड़ ज्यादा रहने के कारण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ लगातार मुखिया के घर छापेमारी जारी रखी ,कई ग्रामीण ही बता रहें हैं कि पूर्व में सरकारी योजना के घपले के मामले में भी पूर्व मुखिया पर एक कांड दर्ज होने वाली थी यही नहीं हाल में दर्ज हुये दोनों पक्षों की और से दर्ज की गई प्राथमिकी के कारण पूर्व मुखिया जी दबाव में थे,और पुलिस एक पक्षीय कारवाई कर रही थी ?ग्रामीणों का कहना हैं कि इस दबाव में उनकी मौत हार्ट एटेक से हो गई ?लेकिन यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा कि उनके शरीर पर कितने चोटें आई ,कहां कहां चोट के निशान हैं और किन कारणों से उनकी मौत हो गई ?
इस मामले में अब कई लोंगों पर हत्या के मुकदमे दर्ज हो गये हैं। ममता देवी कहती हैं कि उनकी पति को मारपीट कर हत्या कर गई हैं।जिसमें रंजीत कुमार ,राजीव कुमार राय ,दोनों के पिता लक्ष्मी नारायण राय ,बैजनाथ राय ,राज कुमार राय ,मोहन राय ,दीपक राय एवं नीतीश राय ने उनके पति को रास्ते में घेर लिया और देशी कट्टा दिखाते हुये लाठी डंटा से मारपीट किया इस कारण वह बेहोश हुये और उनकी मौत अस्पताल में हो गई।
ममता देवी ने उक्त प्राथमिकी में थानाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुये कहा हैं कि शिक्षक रंजीत थाना का दलाली करता था।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि यह आरोप सरासर गलत हैं। थाना में लोग अपनी समस्या को लेकर आते जाते रहते हैं।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले से खुलासा हो पाएगा।कई ग्रामीण कहते हैं कि मुखिया जी के साथ मारपीट की घटना घटी हैं ,कई लोग यह भी कह रहें हैं किरास्ते में यह घटना नहीं घटी हैं।अब पुलिस को इस मामले में संजीदगी से जांच भी करनी पड़ेगी ?