मुहर्रम पर्व को शांति पूर्वक माहोल में मनाएं जानें को लेकर पूरे जिलेवासियों को डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से बैठक कर बधाई दी हैं। डीएम ने कहा हैं कि जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण माहोल में यह पर्व शांति पूर्वक संपन्न हुई हैं। इसके लिये डीएम ने सभी पत्रकारों को भी बधाई दी हैं साथ ही कहा हैं कि सोशल मीडिया पर कोई भी पत्रकार तथ्य परक खबर को प्रकाशित करें ताकि लोंगों का विश्वास बना रहें साथ ही लोंगों में भाईचारे का माहोल कायम रहें। उन्होंने कहा कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक बारह वर्षीय बच्ची प्रिया कुमारी को लोहे से चोटें आई हैं जिसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं लेकिन उस बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अखाड़े के लोग नियम विरुद्ध कार्य किये हैं ,उन्हें देखा जा रहा हैं ,जांच भी की जा रही हैं अगर गलतिया पाई जाती हैं तो लाईसेंस रद्द किया जाएगा।
इधर एसएसपी अवकाश कुमार ने भी जिला के तमाम लोंगों को बधाई देते हुये कहा हैं कि आम लोंगों के भरपूर सहयोग के कारण ही यह पर्व शांतिपूर्ण माहोल में संपन्न हुआ हैं। उन्होंने कहा हैं कि अभी भी लोंगों पर नजर रखी जा रही हैं। अतिरिक्त फोर्स एक अगस्त तक हैं जिनसे डयूटी ली जा रही हैं। उन्होंने पत्रकार को भी बधाई दी हैं साथ ही यह भी कहा हैं कि निगेटिव खबर चलाने वाले खबरों की सत्यापन करते हुये अधिकारियों से भी पक्ष ले ताकि विश्वास बना रहें। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान जहां भी छिटपुट घटनाएं हुई उसमें प्राथमिकी दर्ज हुई हैं ,कई लोग गिरफ्तार भी हुये हैं। कई लोंगों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अखाड़े की शिकायत मिल रही हैं जो ताजिया खेलने के दौरान नियम विरुद्ध काम किये हैं ,इन बिंदुओं पर जांच चल रही हैं। जांचोपरांत नियम संगत कारवाई होगी। एसएसपी ने कहा कि धारा 107के तहत जिनपर कारवाई हुई हैं,यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि धारा 107के तहत की गई कारवाई की अवधि छः माह के लिये होती हैं वह जारी रहेगी और यह दुर्गापूजा और आगे तक मान्य हैं।एसएसपी और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से चाहे आम लोग हो ,जनप्रतिनिधि या पत्रकार हो या फिर शांति समिति के सदस्य हो ,सभी को इस पर्व में शांतिपूर्ण माहोल में पर्व मनाएं जानें एवं उनके योगदान को लेकर धन्यवाद दिया हैं।