पुलिस महानिदेशक का बड़ा आदेश :पुलिस- प्रेस -आर्मी लिखे गाड़ियों का सूक्ष्मता से करें जांच ,आपराधिक तत्व के लोग भी कर रहें हैं ऐसे लिखे गाड़ियों का इस्तेमाल।

दस्तक 7मीडिया ,संजय कुमार राय।

बिहार राज्य के विभिन्न जिलों मे कई वाहनों पर सांकेतिक शब्द लिखकर गाड़ियों को लोग सड़कों पर दौड़ा रहें हैं ,इसे कई लोग स्टेटस सिंबल भी मानते हैं और सीना चौड़ा कर गाड़ियों मे फर्राटे भरते हैं ,अब ऐसा नहीं चलेगा।आप अपने कार्यशैली मे सुधार कर लें वरना आप दंड के भागीदार बन सकते हैं।जी हाँ हम बात कर रहें हैं बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की , जिनकी पारखी नजर से शायद ही कोई बच सकता हैं।

अब डीजीपी का एक नया आदेश आ गया हैं ,जिसपर सभी पुलिस पदाधिकारियों /पुलिस कर्मियों को सख्ती से पालन कराना हैं। पुलिस महानिदेशक के इस आदेश मे कहा गया हैं कि जिन वाहनों पर प्रेस ,पुलिस ,आर्मी आदि लिखा हो ,ऐसे वाहनों को सख्ती से जांच करें और उसपर सवार व्यक्ति का सत्यापन करें तत्पश्चात कानून संगत कारवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा हैं कि ऐसा पाया जा रहा हैं कि कई वाहनों पर प्रेस -पुलिस -आर्मी एवं अन्य सांकेतिक शब्द रजिस्ट्रेशन पट्टी पर अंकित कर धड़ल्ले से गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा हैं तथा पुलिस ,प्रेस ,आर्मी एवं अन्य सांकेतिक शब्द लिखे अन्य वाहनों पर इससे संबंधित कोई व्यक्ति सवार नहीं रहते हैं। ऐसे शब्द लिखे वाहनों पर आपराधिक प्रवृति एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा अपराध या असामाजिक कार्य किये जानें की संभावना प्रबल रहती हैं। ऐसी स्थिति मे आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिये यह आवश्यक हैं कि प्रेस /पुलिस लिखे वाहनों की सूक्ष्मता एवं संवेदनशीलता से जांच कर यातायात नियमों सहित अन्य विधिक कारवाई की जाय ताकि कोई भी अप्रिय वारदात नहीं हो। इस बाबत उन्होंने सभी पुलिस के आलाधिकारियों समेत सभी जिला के एसपी /एसएसपी को पत्र दिया हैं ताकि कारवाई सुनिश्चित हो सके।