जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर सभी पदाधिकारी /कर्मचारियों को दिया आदेश ,कहा 30जनवरी को सभी रहेंगे उपस्थित।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /

जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में समाहरणालय,दरभंगा के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचित जाता है कि “30 जनवरी 2025 को 11:30 बजे* पूर्वाह्न में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) के अवसर पर समाहरणालय अवस्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा एवं बापू के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन/ माल्यार्पण किया जाएगा।
तत्पश्चात लहेरियासराय टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया जाएगा।
सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उक्त तिथि को ससमय निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर समारोह में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।