किशनगंज कोर्ट ने नौशाद आलम को 5 साल के लिए भेजा जेल, जुर्माना भी लगाया
किशनगंज में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अपर जिला और सत्र न्यायाधीश-1 कुमार गुंजन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पत्नी की आत्महत्या के मामले में आरोपी पति नौशाद आलम को दोषी करार देते हुए अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
अपर लोक अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा ने बताया कि यह मामला कोचाधामन थाना में दर्ज कांड संख्या 310/19 और एसटी 44/21 से जुड़ा हुआ है। न्यायालय ने इस संवेदनशील मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की। अदालत ने उपलब्ध सबूतों और गवाहों के बयानों का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद यह निर्णय लिया।
