पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक मे लहेरियासराय थाना की पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ,कड़े ठंड और कोहरे के बीच नशे मे धुत्त शराबियों को भी धर दबोचा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में लहेरियासराय थाना की पुलिस ने लगातार वाहन चेकिंग चलाया हैं।इस दौरान कई शराबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।पुलिस की इस कारवाई से लोंगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं और वाहन चालक व्यवस्थित तरीके से वाहन भी चला रहें हैं।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार की अगुवाई मे मंगलवार की शाम 7बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक विभिन्न चौंक चौराहों पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था इस दौरान जहां कड़ाके की ठंड पर रही थी वहीं धुंध मे पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।यही नहीं सुबह के 7.30बजे से 9बजे सुबह भी आपराधिक दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग चलाया गया हैं।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मंगलवार को भी कई शराबियों को नशे की हालत मे गिरफ्तार किया था वहीं बुधवार को भी एक शराबी को नशे की हालत मे गिरफ्तार किया हैं।उन्होंने बताया कि कानून संगत कारवाई हो रही हैं।